उत्तर प्रदेश के आगरा में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों की धर पकड़ के लिए एक पुलिसकर्मी को जासूस बनना पड़ा. केलेवाले के भेष में जासूसी करने वाले पुलिसकर्मी का नाम सुनील तोमर है. वह सुभाष बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते फिरोजाबाद में पुलिस पर पथराव और आगजनी की गई थी. पुलिस ने बाद में आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी, लेकिन कुछ आरोपी फिरोजाबाद से भागकर आगरा में छिप गये थे. आगरा पुलिस को जब इसका पता चला तो आरोपियों की तलाश के लिए गोपनीय ऑपरेशन चलाने का फैसला हुआ इसका जिम्मा चौकी इंचार्ज सुनील तोमर को मिला. इसके बाद उपद्रवियों की जानकारी जुटाने के लिए चौकी इंचार्ज जासूस बन गए. वीडियो देखें.