दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है. दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पिछले कई महीनों से दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस और अब इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों के मन में भी खौफ का माहौल बना हुआ है. अब दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. देखें ये रिपोर्ट.