scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ: 17 साल के मानसिक बीमार बेटे ने की मां की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

लखनऊ: 17 साल के मानसिक बीमार बेटे ने की मां की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की बेदर्दी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक लोहे के रेंज का इस्तेमाल किया, जिससे उसने अपनी मां पर वार किया. हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी.

Advertisement
Advertisement