भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें करतारपुर कॉरिडोर बनने का काम कितनी तेजी से चल रहा है, ये देखा जा सकता है. हाल ही में मोदी सरकार ने डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की जिसके बाद सिख श्रद्धालु करतारपुर गुरुद्वारे, गुरु नानक की कर्मस्थली है, के दर्शन कर सकें. करतारपुर साहिब कॉरिडोर को शुरू करने की दिशा में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे दौर की वार्ता बुधवार को अटारी में हुई. बैठक में कई सहमतियों के साथ दो मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए. दरअसल, पाकिस्तान करतारपुर साहिब गुरद्वारे में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शुल्क लगाना चाहता है. साथ ही वो भारतीय कौंसिलर या प्रोटोकॉल अधिकारियों को गुरद्वारे परिसर में जाने की इजाजत नहीं देना चाहता. इन दोनों बातों से ही भारत सहमत नहीं है. भारत ने पाकिस्तान से इन दोनों मुद्दों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है. देखें वीडियो.