भारत-पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा के पास मेंढर सेक्टर में शहीद हुए दो जवानों के शव उनके घर पहुंच गये हैं. शहीद परमजीत सिंह का पार्थिव शरीर पंजाब में उनके घर पहुंचा है. परमजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि अभी तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया है. तो वहीं उनकी बेटी ने कहा कि हमें अपने पिता का पूरा शव चाहिए. वहीं हमले में शहीद हुए दूसरे जवान बीएसएफ के जवान प्रेम सागर के भाई ने कहा कि मेरा भाई शहीद हुआ है, हमें इस बात पर गर्व है.