नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर आजतक के डिबेट शो हल्ला बोल में गरमागरम बहस हुई. विपक्ष ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है, साथ ही बिहार चुनावों में "वोट की डकैती" की आशंका जताते हुए जनता के सड़क पर उतरने की चेतावनी दी. बहस में परिवारवाद, बिहार में बेरोजगारी, और श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से संबंधों पर भी बात हुई. देखें बहस.