scorecardresearch
 
Advertisement

सड़क से गुजर रहा था ई-रिक्शा, अचानक फटा ट्रांसफार्मर, और फिर...

सड़क से गुजर रहा था ई-रिक्शा, अचानक फटा ट्रांसफार्मर, और फिर...

यूपी के अलीगढ़ में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रखा एक ट्रांसफार्मर अचानक फट गया. जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ट्रांसफार्मर के फटने से 6 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक ने बताया की वह अपने रिक्शा से सवारियों को लेकर जा रहा था. तभी मेडिकल रोड़ पर अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई जिसके बाद उसके फटने से रिक्शा में बैठीं सवारियां घायल हो गई और मेरे रिक्शा में आग लग गई. वीडियो देखें.

Advertisement
Advertisement