दिल्ली और करीबी इलाकों में हवा में वो जहर फिर से घुल गया है जो दम घोंट रहा है. आज सुबह दिल्ली वाले जागे तो सांसों में संकट महसूस होने लगा. यानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से आसमान पर है. खतरे के निशान के पार होते ही दिल्ली के आकाश में फिर खतरे के बादल छा रहे हैं.