scorecardresearch
 
Advertisement

कौरवों की तरह बीजेपी सत्ता के नशे में चूर: राहुल गांधी

कौरवों की तरह बीजेपी सत्ता के नशे में चूर: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के 84वें अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष हत्यारोपी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पांडवों की तरह है, जो सच्चाई के लिए लड़ती है. बीजेपी और आरएसएस कौरवों की तरह है जो सिर्फ सत्ता के लिए लड़ते हैं. उन्होंने कहा कि कौरवों की तरह बीजेपी सत्ता के नशे में चूर है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस पूरे देश की आवाज है.

Advertisement
Advertisement