बिहार में मूसलाधार मुसीबत से लोगों की जिंदगी छिनने लगी है. बारिश और बाढ़ ने न सिर्फ जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है, बल्कि बाढ़ अब जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है. 72 लोगों को बाढ़ लील गई है, 13 जिले डूबने लगे हैं. स्टेशनों पर ट्रेन की बजाय नाव चलाने की नौबत आ गई है.