महिलाओं के खिलाफ गलतबयानी पर आजतक से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने अभिजीत मुखर्जी के बयान को बुजदिल की राय बताया. ममता बनर्जी के खिलाफ अनिसुर्रहमान के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी निंदा करने के लिए भी मेरे पास शब्द नहीं हैं. उनकी पार्टी को उन्हें तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए.