नोएडा-ग्रेटर नोएडा के ज़मीन विवाद में उलझे निवेशकों ने भी अब विरोध का झंडा उठा लिया है. दूसरी तरफ़, ग्रेटर नोएडा से उठा किसानों का आंदोलन अब नोएडा के दूसरे सेक्टरों में भी फैल चुका है. यहां तक कि जिस एक्सप्रेस वे इलाके को लोग सुरक्षित समझ रहे थे, किसानों का विरोध वहां भी शुरू हो चुका है.