सोनिया गांधी की सर्जरी कामयाब रही. कांग्रेस ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. हालांकि, बयान में ना तो बीमारी का खुलासा किया गया है ना ही उस जगह का, जहां सोनिया की सर्जरी हुई है. हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोनिया का ऑपरेशन अमेरिका के एक अस्पताल में हुआ है.