2जी घोटाले पर वित्त मंत्रालय की ओर से भेजे गए नोट के खुलासे के बीच वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की लेकिन तकरीबन घंटे भर चली बातचीत के बाद वित्तमंत्री जब मीडिया से मुखातिब हुए तो पीएम की लाइन पर ही बोलते नजर आए.