एक ही दिन अन्ना को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की दो चिट्ठियां मिली. अन्ना ने दिग्विजय की चिट्ठी का जवाब देना तो मुनासिब नहीं समझा लेकिन पीएम को जवाब दिया और कहा कि शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे.