मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बेटे नरेंद्र मोहन सिंह ने डायनामिक्स कंपनी से रिश्वत लेने की किसी भी खबर से इनकार कर दिया है. एक प्रेस रिलीज जारी कर नरेंद्र ने कहा है कि उन्होंने डायनामिक्स रियलटी से तीन करोड़ रुपए बिजनेस के लिए लिए थे लेकिन बिजनेस की योजना पूरी नहीं हुई लिहाजा उन्होंने मार्च दो हजार दस में रुपए लौटा दिए. इसका बैंक खाते में भी जिक्र है.