scorecardresearch
 
Advertisement

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूस्खलन से भारी तबाही, खौफनाक वीडियो आया सामने

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूस्खलन से भारी तबाही, खौफनाक वीडियो आया सामने

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है... बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट-ग्वीन-रसियादेव मोटरमार्ग पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा... भारी मलबे और चट्टानों के सड़क पर आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई... भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से लगातार मलबा और चट्टानें नीचे गिरती दिखाई दे रही हैं... गनीमत रही कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया...

Advertisement
Advertisement