scorecardresearch
 

बच्ची को बाथरूम में खींचा...देहरादून में नाबालिग से रेप पर हंगामा, आरोपी को भीड़ ने पीटा

देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद इलाके में तनाव फैल गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
.देहरादून में नाबालिग से रेप, आरोपी को भीड़ ने पीटा (Photo: itg)
.देहरादून में नाबालिग से रेप, आरोपी को भीड़ ने पीटा (Photo: itg)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जिसके बाद सनसनी फैल गई. आरोप है कि नगर कोतवाली में किराए के मकान में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना हुई.  डरी सहमी बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की.

देहरादून के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की बच्ची स नाबालिक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. यहां सहारनपुर चौक के पास स्थित मालियां मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिक बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने जबरन शौचालय में ले जाने की कोशिश की है. मामला सामने आया तो मौके पर हंगामा शुरू हो गया और हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए. आरोपी की जमकर पिटाई कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

इस पुरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने के साथ साथ पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ-साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए और कार्यवाही की मांग की.

Advertisement

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने तहरीर मिलने के बाद पाक्सो की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी उधर घटना के बाद से हिंदू संगठन आक्रोशित है. उन्होंने कहा कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें लेने के बाद इरादतन ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. घटना के बाद उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किये.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement