scorecardresearch
 

ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर हादसा, एक परिवार के 6 लोगों की मौत, 7 घायल

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
X
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • बल्लबगढ़ से बुलंदशहर जाने के दौरान हादसा
  • आरोपी ड्राइवर वाहन समेत फरार, तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के मुताबिक, एक परिवार के 13 सदस्य ईको वैन से हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक शादी समारोह से लौटकर बुलंदशहर के गुलावठी जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक वैन को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे साइड-5 थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को उपचार के लिए गर्वमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल थाना साईट-5 क्षेत्र में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

वहीं जिस वाहन ने कार को टक्कर मारी उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement