scorecardresearch
 

UP: चारकोल से दीवार पर बनाई 6 फीट ऊंची पोट्रेट, महारानी एलिजाबेथ-II को दी श्रद्धांजलि

Queen Elizabeth: क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन के बाद दुनियाभर के देशों ने शोक जताया है. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक जूनियर आर्टिस्ट ने चारकोल से दीवार पर क्वीन एलिजाबेथ-II की छह फीट की पोर्ट्रेट बनाकर श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
X
जूनियर आर्टिस्ट ने दीवार पर बना दी क्वीन एलिजाबेथ-II की पोर्ट्रेट.
जूनियर आर्टिस्ट ने दीवार पर बना दी क्वीन एलिजाबेथ-II की पोर्ट्रेट.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक जूनियर आर्टिस्ट ने चारकोल की मदद से दीवार पर महारानी एलिजाबेथ की 6 फीट ऊंची पोट्रेट बनाई है. आर्टिस्ट ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ की आत्मा की शांति के लिए यह मेरी तरफ से श्रद्धांजलि है. अमरोहा के आर्टिस्ट जोहेब खान ने समय-समय पर समाज में होने वाली घटनाओं को लेकर पोट्रेट तैयार की हैं.

शुक्रवार को जब महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया तो जोहेब खान ने दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की. जोहेब ने चारकोल से दीवार पर 6 फीट ऊंचा पोट्रेट तैयार कर श्रद्धांजलि दी.

जूनियर आर्टिस्ट जोहेब खान ने कहा, मैंने समय-समय पर समाज में होने वाली घटनाओं पर अपनी आर्ट के द्वारा पोट्रेट बनाई हैं. वहीं आज जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया, तो उनकी 6 फीट ऊंची पोट्रेट बनाई. मैं उनकी आत्मा की शांति की दुआ करता हूं.

गुरुवार को हो गया था क्वीन एलिजाबेथ-II का निधन

बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. अपने 70 साल के साम्राज्ञी जीवन में उन्होंने जहां ब्रिटेन के 14 प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा, तो 15वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस की नियुक्ति भी की.

Advertisement

अपने जीवनकाल में उन्होंने परिवार में भी कई उतार-चढ़ाव देखे. क्वीन एलिजाबेथ-II का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था. उनके पिता किंग जॉर्ज-VI थे. जबकि उनकी मां का नाम एलिजाबेथ एंजेला मार्गरेट बोवेस लियॉन था, जो भारत की भी आखिरी साम्राज्ञी थीं.

Advertisement
Advertisement