scorecardresearch
 
Advertisement

तेलंगाना में डांडिया के दौरान बड़ा हादसा, लाइटिंग स्ट्रक्चर गिरने से छात्रा की मौत

तेलंगाना में डांडिया के दौरान बड़ा हादसा, लाइटिंग स्ट्रक्चर गिरने से छात्रा की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के नादरगुल में स्थित एमवीएसआर कॉलेज में डांडिया समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. कॉलेज परिसर में आयोजित डांडिया नाइट के दौरान अचानक एक भारी लाइटिंग स्ट्रक्चर गिर गया. इस दुर्घटना में डांडिया खेल रहे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की चपेट में आने से फर्स्ट ईयर इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा सोना नारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
Advertisement