भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के हिंसा प्रभावित भाटपारा का दौरा किया. वहीं बीजेपी प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान घटनास्थल से लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए.
इस दल में सांसद एस एस अहलूवालिया, विष्णु दयाल राम और सत्यपाल सिंह शामिल रहे. शनिवार सुबह तीनों दिल्ली से भाटपार पहुंचें. दरअसल, भाटपारा में गुरुवार को हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम चार लोग घायल हो गए थे. तीन सदस्यीय दल मारे गए दोनों मृतकों के घरों का पहुंचा. यहां मौजूद स्थानीय लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
West Bengal: Slogans of "Bengal Police haye haye! Mamata Banerjee haye haye!" raised during the visit of BJP delegation to Bhatpara, North 24 Parganas district.
— ANI (@ANI)
भाटपारा में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए हाय-हाय के नारे लगे. वहीं बंगाल पुलिस के लिए भी लोगों ने हाय-हाय के नारे लगाए.
West Bengal: Police use baton to remove locals from the spot in Bhatpara in North 24 Parganas, as a BJP delegation visits the area.
— ANI (@ANI)
बीजेपी प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे की रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को देगा. दूसरी तरफ राज्य के कांग्रेस और वाम मोर्चा के विधायकों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में क्षेत्र का दौरा करेगा.