विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल का मंगलवार दोपहर 2:24 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. वह 89 साल के थे और लंबे समय से सांस से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया था.
विहिप नेता का था. हालांकि, रविवार सुबह उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आए थे. उन्होंने अपनी आंखें खोली थीं और कुछ लोगों से मुलाकात भी की थी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने इस बीच अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी.
सिंघल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है. उन्होंने इसे व्यक्तिगत हानि बताया है.
The demise of Ashok Singhal ji is a deep personal loss. He was an institution in himself, whose life was centred around serving the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Ashok Singhal ji was the force behind several noble deeds & social work, which benefitted the poor. He is an inspiration for generations.
— Narendra Modi (@narendramodi)
I was always fortunate to receive Ashok ji's blessings & guidance. My condolences to his family & countless supporters.
— Narendra Modi (@narendramodi)
कल होगा अंतिम संस्कार
उनका पार्थिव शरीर रात आठ से दस बजे के बीच आरके पुरम स्थित विहिप दफ्तर लाया जाएगा. अगले 24 घंटों तक उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. रात दस बजे बाद पार्थिव देह को झंजेवालान स्थित संघ के दफ्तर ले जाया जाएगा. अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा.
साल 1980 में अशोक सिंघल को विश्व हिंदू परिषद में संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया. 1984 में वह इसके महासचिव बने और फिर अध्यक्ष बने. अशोक सिंघल अयोध्या में को लेकर अपने आक्रामक तेवरों के लिए पहचाने जाते हैं.
कट्टर हिंदू नेता होने के अलावा अशोक सिंघल हिंदुस्तानी संगीत के प्रशिक्षित गायक भी थे. उन्होंने पंडित ओंकार नाथ ठाकुर से संगीत की शिक्षा ली थी.
एक महीने से थी सांस संबंधी परेशानी
विहिप की ओर से पूर्व में जारी एक बयान के मुताबिक, सिंघल को एक महीने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही है. इलाहाबाद में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सिंघल को विमान से दिल्ली लाया गया और 20 अक्टूबर को मेदांता में भर्ती करवाया गया. जबकि दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
तोगड़िया बोले- हमने मुखर नेता खो दिया
विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने सिंघल के निधन पर कहा कि हिंदू समुदाय का मुखर नेता हमने खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की उनकी इच्छा जरूर पूरी की जाएगी.