उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है. दोनों मुख्यमंत्रियों ने ट्विटर पर एक दूसरे को आईना दिखाते हुए सियासी तीर चलाए. सिद्धारमैया ने योगी के कर्नाटक में आने पर स्वागत करने के साथ तंज करते हुए कहा कि यहां से आपको सीखने को मिलेगा तो योगी ने भी पलटवार करते हुए किसानों की मौतों पर उन्हें घेरा.
सिद्धारमैया- इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकान जरूर जाएं
दरअसल आज योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम के सिलसिले में बेंगलुरू गए थे. यहां उन्होंने एक जनसभा में कर्नाटक सरकार पर जमकर वार किए. इसके बाद सिद्धारमैया ने योगी आदित्यनाथ को टैग कर एक तंज भरा ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा- योगी जी, आपका हमारे राज्य में स्वागत है. यहां आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा. हमारे यहां इंदिरा कैंटीन और राशन की दुकान पर जाएं. इससे आपको यूपी में भूख से हो रही मौतों के आंकड़ों को कम करने में मदद मिलेगी.
योगी- किसानों की मौत आपके राज में ज्यादाI welcome UP CM Shri to our state. There is a lot you can learn from us Sir. When you are here please visit a Indira Canteen & a ration shop. It will help you address the starvation deaths sometimes reported from your state.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah)
सिद्धारमैया के इस ट्वीट पर योगी ने भी पलटवार किया. इसके जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सिद्धारमैया को टैग करते स्वागत करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि मैंने भी कर्नाटक में किसानों की मौतों के बारे में सुना है जो आपके कार्यकाल में सर्वाधिक रही है. ईमानदार अधिकारियों की मौत और उनके ट्रांसफर का भी योगी ने जिक्र किया. योगी ने आगे कहा कि यूपी में मैं अपने सहयोगी दलों द्वारा किए गए अनैतिक कामों और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं.
रैली में योगी ने सिद्धारमैया सरकार को घेराji. I heard number of farmers committing suicide in Karnataka was highest in your regime, not to mention the numerous deaths and transfer of honest officers. As UP CM I am working to undo the misery and lawlessness unleashed by your allies.
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने आज कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार, विभाजनकारी राजनीति और विकास विरोधी नीतियों के कारण राज्य को पांच वर्ष पीछे ले गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस जाति के आधार पर समाज को बांटने पर तुली है.
कांग्रेस देश के लिए एक समस्या बन गई
योगी ने दावा किया कि कांग्रेस देश के लिए एक समस्या बन गई है. भ्रष्ट कांग्रेस, कर्नाटक का इस्तेमाल एक एटीएम के रूप में कर रही है. ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह केवल अपनी हिन्दू जड़ों को याद कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया का खुद को एक हिन्दू कहना ठीक वैसे ही है जैसे गुजरात चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मंदिरों में जाना. उन्होंने कहा कि हालांकि खुद को एक हिन्दू कहना तब तक उपयुक्त नहीं है जब तक वह (सिद्धारमैया) बीफ खाने का समर्थन करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब भाजपा सरकार थी तो उसने एक गौ वध विरोधी कानून पारित किया था लेकिन कांग्रेस ने इसे रद्द कर दिया. योगी ने राज्य में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए सिद्धारमैया पर निशाना साधा और दावा किया कि पांच वर्षों में आरएसएस या संघ परिवार से संबद्ध 22 लोगों की हत्या हुई है. उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से सांप्रदायिक हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है.