केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से ट्विटर पर दिए गए नई रेल लाइन के प्रस्ताव को महज तीन मिनट के अंदर स्वीकार कर लिया. मुख्यमंत्री पटनायक ने परियोजना की आधी लागत साझा करने की पेशकश की, जिसे रेलमंत्री प्रभु ने फौरन स्वीकार कर लिया.
शुक्रवार रात 10:05 बजे पटनायक ने ट्विटर पर पुरी और कोणार्क के बीच नई लाइन का प्रस्ताव दिया और प्रभु ने रात 10:08 बजे सकारात्मक जवाब देते हुए इसे स्वीकार कर लिया. ओडि़शा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी से कोणार्क के बीच पर्यटन की संभावना बढ़ाने के लिए नई की आधी कीमत साझा करने का प्रस्ताव रखा.
CM urged upon Union Min for early sanction of this project & signing an MOU for timely completion 3/3
— CMO Odisha (@CMO_Odisha)
We are ready to sign it any day,we are waiting for it, as it was our initiative to share ownership with states of these JVs.
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu)
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि ओडि़शा के मुख्यमंत्री ने से इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने और समय पर पूरा करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करने की अपील की. प्रभु ने तुरंत ट्वीट कर जवाब दिया, हम किसी भी दिन इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं. हम इसका इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि राज्यों के साथ संयुक्त उपक्रम पर साझेदारी की हमने पहल की थी. पटनायक ने कहा कि राज्य की भागीदारी के साथ रेलवे के लिए रिटर्न की दर 20 फीसदी से ज्यादा होगी.