दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई के अपोलो अस्पताल के सीसीयू में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लिए हर तरफ प्रार्थना हो रही है. हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहा है. जयललिता की गंभीर हालत की खबर के बाद से ही अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जुट रहे हैं. सर्मथकों को काबू में रखने के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. सीआरपीएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.
अस्पताल के बाहर अम्मा समर्थक वासुकी ने कहा कि हमारी झांसी की रानी हैं.
Amma is our Rani of Jhansi, and has achieved what others cannot. All praying for her speedy recovery: Vasuki, supporter
— ANI (@ANI_news)
अस्पताल के बाहर जुटे सर्मथकों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है.
Supporters outside Apollo Hospital in Chennai where CM is admitted who suffered a cardiac arrest.
— ANI (@ANI_news)
सर्मथक बेकाबू ना हो जाएं इसलिए अस्पताल के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. सीआरपीएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. ट्रैफिक पुलिस ने अपोलो हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है.
Chennai: Heavy police deployment as supporters gather outside Apollo hospital where Tamil Nadu CM is admitted.
— ANI (@ANI_news)
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में का इलाज चल रहा है. जयललिता को सीसीयू में एक्सट्रा कॉरपोरियल मेमब्रेन हार्ट असिस्टेंस डिवाइस पर रखा गया है. एम्स से भी डॉक्टरों की टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई है. लंदन से डॉ रिचर्ड बील से ओपोलो के डॉक्टरों ने सलाह ली है.