scorecardresearch
 

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्र की पीट पीटकर हत्या, सीनियर छात्र पर आरोप

एक निजी कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र हषर्वर्धन राव ने छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध किया, जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप कॉलेज के ही फाइनल ईयर के छात्र सतीश कोडकर पर है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

एक निजी कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र हषर्वर्धन राव ने किया जिसके बाद उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप कॉलेज के ही फाइनल ईयर के छात्र सतीश कोडकर पर है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

सुल्तान बाजार डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त आर गिरीधर ने बताया, ‘कोडकर ने राव की गर्दन और छाती पर दो बार मारा, जिससे मेज के कोने में लगी लोहे की छड़ पर गिरने से .’ उन्होंने बताया कि राव बेहोश हो गया था. उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

एसीपी ने बताया, ‘दोपहर के भोजन के वक्त कोडकर राव की क्लास में पहुंचा था. राव को मारने से पहले किसी मामले को लेकर और बाद में हाथापाई की नौबत आ गई थी.’ सुल्तान बाजार पुलिस थाना के इंस्पेक्टर जी. श्रीनिवास ने घटना को रैगिंग का नतीजा मानने से इनकार कर दिया.

सुल्तान बाजार पुलिस थाना में सतीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement

- इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement