scorecardresearch
 

गांगुली की चमक से फीके पड़े शेन वार्न

आईपीएल के एक अहम मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 132 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 16.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य पा लिया.

Advertisement
X

आईपीएल के एक अहम मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 132 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 16.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य पा लिया.

राजस्थान रॉयल्स के 132 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर के पहले दो विकेट 22 रन बनाने तक गिर गए. पहले सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्यूलम और फिर क्रिस गेल जल्दी-जल्दी आउट हो गए. मैक्यूलम मे 6 रन जबकि गेल बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए.

लेकिन इसके बाद सौरव गांगुली ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैच केकेआर की झोली में रख दिया. मैच में सौरव गांगुली ने महज 50 गेंदों में शानदार 75 रन बनाए. गांगुली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 38 गेदों में 45 रन की अहम पारी खेली. केकेआर की पारी के दोनों ही विकेट कामरान खान ने लिए.

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवा कर 132 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने एक समय 7.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए थे. लेकिन शेन वॉटसन के आउट होने के बाद से रॉयल्स के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे.

Advertisement

वॉटसन ने रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए. रॉयल्स के लिए वॉटसन के अलावा नमन ओझा (18 रन), फिंच (21 रन) और फैज फजल (13 रन) ने अहम योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका.

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने इस मुकाबले में सिर्फ पांच गेंदबाजों को ही आजमाया और किसी भी गेंदबाज ने गांगुली को निराश नहीं किया. केकेआर के लिए उनदकाट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि डिंडा ने दो जबकि बांड, कार्तिक और शुक्ला ने एक-एक विकेट लिए.

नमन ओझा, युसूफ पठान और अभिषेक राउत का विकेट 2010 अंडर-19 की खोज बायें हाथ के मध्यमगति के गेंदबाज 18 वर्षीय जयदेव दीपकभाई उनदकाट ने लिया. वॉटशन को शुक्ला ने आउट किया. वोजेस को डिंडा ने चलता किया तो बांड ने फिंच का विकेट लिया.

केकेआर की टीम इस प्रकार हैः
सौरव गांगुली (कप्तान), क्रिस गेल, मैकुलम, मनोज तिवारी, मैथ्यूज, चेतेश्वर पुजारा, लक्ष्मी शुक्ला, जे डी उनदकाट, मुरली कार्तिक, डिंडा और शेन बांड

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस प्रकार हैः
शेन वाटसन, नमन ओझा, ए जे फिंच, फैज फजल, युसूफ पठान, पारस डोगरा, ए एस राउत, वॉयज्स, कामरान खान, शेन वार्न और त्रिवेदी

Advertisement
Advertisement