बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को शनिवार रात फोन पर कथित रूप से , जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
हुसैन ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें दुबई के एक नंबर से दो कॉल आए. उस समय वह पटना से दिल्ली लौटने के बाद हवाई अड्डे से अपने घर जा रहे थे.
फोन करने वाले ने उन्हें टेलीविजन चैनलों पर सरकार के पक्ष में दलीलें देने के लिए अपशब्द कहे. फोन करने वाले ने उन्हें पार्टी छोड़ देने या नतीजा भुगतने की धमकी दी और यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें नहीं बचा सकेंगे.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की गई है.’
- इनपुट भाषा से