scorecardresearch
 

संजय निरुपम बोले- CAA आंदोलन को कमजोर कर सकता है AIMIM नेता का बयान

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि  CAA विरोधी आंदोलन हिंदू-मुस्लिम विवाद बन जाए, ये प्रयास दोनों तरफ से हो रहा है. ये देश के लिए घातक है.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता संजय निरुपम
कांग्रेस नेता संजय निरुपम

  • AIMIM नेता वारिस पठान ने दिया था विवादित बयान
  • संजय बोले- बयान दिया या दिलाया गया, शोध को विषय

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि  '15 करोड़ v/s 100 करोड़'  वाला बयान CAA विरोधी आंदोलन को कमजोर कर सकता है. शोध का विषय ये है कि बयान दिया गया या दिलवाया गया?

उन्होंने कहा कि CAA विरोधी आंदोलन हिंदू-मुस्लिम विवाद बन जाए, ये प्रयास दोनों तरफ से हो रहा है. ये देश के लिए घातक है. हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर बयान को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम को निशाने पर लिया था.

गुलबर्गा में दिया था विवादित बयान

बता दें कि AIMIM नेता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम 15 करोड़ हैं और 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं. पूर्व विधायक वारिस पठान ने जहर उलगते हुए कहा था, 'हमने ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है. मगर हमको इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा. आजादी लेनी पड़ेगी और जो चीज मांगने से नहीं मिलती है, उसको छीन लिया जाता है.'

Advertisement

सफाई दी, लेकिन नहीं मांगी माफी

इसको लेकर जब विवाद बढ़ा, तो AIMIM के प्रवक्ता नेता वारिस पठान ने सफाई दी, लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने देश और किसी धर्म के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है. CAA के खिलाफ हर धर्म के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी के नेता तो गोली मारने की बात तक कहते हैं. बीजेपी देश के लोगों को अलग करना चाहती है. लोगों को समझना जरूरी है. मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा.'

Advertisement
Advertisement