भारत में जीएसटी लॉन्च को महज कुछ घंटे ही बचे हैं. संसद भवन में लॉन्चिंग प्रोगाम के लिए जबरदस्त तैयारी है. मोदी सरकार इस लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित भी है. लेकिन, इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी के खिलाफ एक साथ कई ट्वीट किए और उसे 'जीएसटी तमाशा' कह डाला.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि जीएसटी में बहुत संभावनाएं हैं लेकिन अपना प्रचार करने के लिए इसे आधे अधूरे स्वरूप में जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है.
A reform that holds great potential is being rushed through in a half-baked way with a self-promotional spectacle
— Office of RG (@OfficeOfRG)
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "भारत में ऐसे जीएसटी को लाए जाने की जरूरत है जो करोड़ों नागरिकों, छोटे व्यवसायियों और कारोबारियों को इतनी चिंता में नहीं डालें."
India deserves a rollout that does not put crores of its ordinary citizens, small businesses & traders through tremendous pain &anxiety
— Office of RG (@OfficeOfRG)
राहुल ने अपने एक ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि जीएसटी एक सुधार है और कांग्रेस ने शुरुआत से ही इसका समर्थन किया है.
Unlike demonetisation, GST is a reform that has championed & backed from the beginning
— Office of RG (@OfficeOfRG)
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर जीएसटी लॉन्च की तुलना नोटबंदी से कर डाली. उन्होंने लिखा, "नोटबंदी की तरह ही जीएसटी को एक अक्षम और असंवेदनशील सरकार द्वारा संस्थागत तैयारी के बगैर लागू किया जा रहा है."
But like demonetisation,GST is being executed by an incompetent&insensitive Govt w/o planning foresight &institutional readiness
— Office of RG (@OfficeOfRG)