scorecardresearch
 

बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बताया- भारतीय राजनीति का 'बिगड़ैल बच्चा'

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता एम जे अकबर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उनके समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है.

Advertisement
X
एम जे अकबर ने राहुल पर साधा निशाना
एम जे अकबर ने राहुल पर साधा निशाना

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता एम जे अकबर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उनके समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है.

एम जे अकबर ने यह भी कहा कि हम व्यवहार का एक स्वरूप देख रहे हैं चाहे वह कर्नाटक में हो, जहां वह सत्ता में है या दिल्ली में जहां वह विपक्ष में है. वह राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है.


अकबर ने इसके साथ ही कहा कि गांधी देश में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख हो गए हैं. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बिगड़ैल बच्चे हैं. उनके पास कोई सच्चाई नहीं है, उनके पास कोई अनुभव नहीं है और प्रत्येक दिन इस बात के और सबूत सामने आते हैं कि एक नेता बनने के प्रयास की बजाय वह बन गए हैं.
 
अकबर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोगों को उनके (राहुल के) विदेशी यात्राओं के मुद्दे पर भी गुमराह कर रही है. अकबर ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की मनगढंत कहानी बनायी जिसका कभी अस्तित्व ही नहीं था. वह सोचते हैं भारत में हम सभी की इंटरनेट तक कोई पहुंच नहीं है, सूचना तक कोई पहुंच नहीं है,

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आरक्षण पर टिप्पणी से बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं को नुकसान होने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस टिप्पणी को गलत समझा गया और गलत अर्थ निकाला गया, विशेष तौर पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद द्वारा. अकबर ने कहा, गलतफहमी निर्मित करने में उनके निहित स्वार्थ हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement