scorecardresearch
 

हाई प्रोफाइल मामलों को लेकर पंजाब और हरियाणा कोर्ट का नोटिस

तारीख पर तारीख सामने आती है और एक फैसला आने में बरसों लग जाते हैं. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अब इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है और लंबे अरसे से लटके तमाम हाई प्रोफाइल मामलों पर सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement
X

तारीख पर तारीख सामने आती है और एक फैसला आने में बरसों लग जाते हैं. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अब इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है और लंबे अरसे से लटके तमाम हाई प्रोफाइल मामलों पर सवाल खड़े किए हैं.

अदालत ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सरकार को नोटिस जारी कर ये बताने को कहा है कि एसपी या इससे ऊंचे रैंक के किन अधिकारियों के केस पेंडिंग हैं और इसकी वजह क्या है.

कोर्ट ने आईएएस. अधिकारियों और राजनेताओं से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों के बारे में भी नोटिस जारी किया है और 12 जनवरी तक सारी जानकारी मांगी है.

कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कहा है कि रुचिका का मामला ताजा मिसाल है, जिसमें सालों बाद आए फैसले की वजह से लोग गुस्से में हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement