अपनी डिजिटल मौजूदगी को और पुख्ता बनाने की पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'नरेंद्र मोदी मोबाइल एप' पेश किया, जिसके माध्यम से जरूरी जानकारी तत्काल अपडेट करने के साथ उनसे सीधा मैसेज और ई मेल प्राप्त करने का भी मौका मिल सकेगा.
Launched 'Narendra Modi Mobile App'. Come, lets stay connected on the mobile!
— Narendra Modi (@narendramodi)
एंड्रायड आधारित इस एप्लीकेशन का मकसद लोगों को उनसे सीधा संवाद करने का मौका प्रदान करने और विचारों एवं सुझावों को साझा करने का मौका प्रदान करना है. ने ट्विट किया, 'नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पेश किया. आइए, मोबाइल से जुडें रहें. इस मोबाइल एप में कई नई विशेषताएं हैं. आप प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस बारे में फीडबैक का स्वागत है.'
The Mobile App has several innovative features. You can download it from Play Store. Feedback is welcome.
— Narendra Modi (@narendramodi)
इस एप्लीकेशन के ब्यौरे में कहा गया है, 'इस एप को डाउनलोड करें और किसी भी समय और कहीं भी ताजा आपडेट प्राप्त करें. नरेंद्र मोदी एप की विशेषताओं में ताजा समाचार एवं अपडेट प्राप्त करने से लेकर प्रधानमंत्री से सीधे ईमेल और मैसेज प्राप्त करना और प्रधानमंत्री से मन की बात करना शामिल है.'
मोबाइल एप के बारे में आगे कहा गया है कि छोटे काम, बड़ी संतुष्टि: काम करके चिन्ह हासिल करें. इस एप के जरिए प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का मौका प्राप्त करने के साथ विचारों एवं सुझावों को भी साझा किया जा सकता है. इस पर मोदी के ताजा विचारों एवं उनके ब्लाग भी प्राप्त किए जा सकते हैं.
इसमें कहा गया है, 'बायोग्राफी खंड में विशिष्ट कारकों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अधिक जानें, इसके जरिए उनकी शासन से जुड़ी पहल और उपलब्धियों के बारे में भी जान सकते हैं.' इस एप के बारे में कहा गया है कि भारत की वैश्विक मान्यता को और बेहतर बनाने के प्रयासों और सुशासन से लोगों का जीवन कैसे बेहतर बन सकता है, इसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के बारे में जानें.
इनपुट: भाषा