scorecardresearch
 
आज बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर बुधवार को फैसला हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी की बैठक हो सकती है. इस बैठक में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है.

Advertisement
X

पेट्रोलियम मंत्रालय ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 करने की सिफारिश की है. हालांकि वित्त मंत्रालय इसका विरोध कर रहा है. साथ ही देश को महंगाई का झटका भी लग सकता है. सरकार पहले ही तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के संकेत दे चुकी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की सिफारिश मानी गई तो डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो सकता है.

Advertisement
Advertisement