scorecardresearch
 

आंध्र और राजस्थान के बाद ममता बनर्जी ने भी घटाई तेल की कीमतें

ममता सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. तेल की नई कीमतें आज आधी रात से लागू की जाएंगी.

Advertisement
X
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को कुछ राहत दी है. ममता सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. तेल की नई कीमतें आज आधी रात से लागू की जाएंगी.

ममता से पहले सोमवार को विपक्ष की ओर से बढ़ती तेल कीमतों के खिलाफ बुलाए गए बंद के दिन आंध्र प्रदेश की टीडीपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लागू वैट में कटौती कर जनता को 2 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी. इसके लिए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था.

तो वहीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी पर 4 फीसदी वैट कम करने का फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले से जनता को प्रति लीटर 2 से 2.50 रुपये तक की राहत मिलेगी. कांग्रेस नीत पंजाब और कर्नाटक की गठबंधन सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के बारे में विचार कर रही है.

Advertisement

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों में लगाम लगाने में विफल साबित हो रही केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारों पर जनता को राहत देने के दबाव है. राज्य सरकार वैट और सेल्स टैक्स घटाकर तेल के दाम कम कर सकती हैं.

हालांकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने कहा कि राज्य सरकार सेल्स टैक्स (बिक्री कर) को नहीं घटाएगी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की वित्तीय हालत ठीक नहीं है और राज्य की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके लिए पैसों की जरूरत है. ऐसे में हम बिक्री कर घटाने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी घटानी चाहिए.  

तेल पर चढ़ा सियासी पारा

तेल के दामों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद में 20 से ज्यादा राजनीतिक दलों ने सड़कों पर उतरकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. साथ ही कांग्रेस की मांग है कि बीजेपी शासित राज्यों में VAT कम किया जाए ताकि जनता को सस्ता डीजल-पेट्रोल मिल सके.

वहीं, केंद्र सरकार की दलील है कि को काबू करने उसके हाथ में नहीं है और अंतरराष्ट्रीय स्तर से यह कीमतें कम और ज्यादा हो रही हैं. हालांकि बीजेपी के भीतर भी इस मामले पर मंथन जारी है और सोमवार को ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement