scorecardresearch
 

ओबामा की हत्या की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक स्थानीय टेलीविजन चैनल डब्ल्यूवाईएफएफ ने गुप्त सेवा के एक हलफनामे का हवाला देते हुए कहा है कि माइकल स्टीफन बॉडेन नामक 78 वर्षीय इस पूर्व सैनिक ने सेवानिवृत्त सैनिकों के क्लिनिक में कार्यरत एक नर्स से कहा था कि वह वाशिंगटन जाने की सोच रहा है ताकि वहां जाकर वह राष्ट्रपति ओबामा को गोली मार सके.

इसके पीछे उसने कारण बताया था कि ओबामा अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों की सहायता के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement