scorecardresearch
 

PAK ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, शहीद हुआ लांस नायक फिरोज खान

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. LoC पर लगातार पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर किया जा रहा है. बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने मेंढेर, पुंछ, कृष्णा घाटी और भीमबर गली में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया.

Advertisement
X
शहीद लांस नायक फिरोज खान
शहीद लांस नायक फिरोज खान

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. LoC पर लगातार पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर किया जा रहा है. बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने मेंढेर, पुंछ, कृष्णा घाटी और भीमबर गली में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया.

पाकिस्तान की ओर लगातार फायरिंग का भारतीय सेना भी जवाब दे रही है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC पर बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में मंगलवार रात सेना का एक जवान शहीद हो गया था और 6 घायल हो गए थे.

शहीद हुआ एक जवान...
शहीद जवान का नाम फिरोज खान था. उन्होंने सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते ईद की छुट्टी नकार दी थी और मोर्चे पर डटे रहने का फैसला किया था. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से शाम 5.30 बजे शुरू हुई गोलीबारी के बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कई घंटे तक गोलीबारी जारी रही. पाकिस्तानी सेना की ओर से यह एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर आठवीं बार सीजफायर का उल्लंघन था.

Advertisement

ईद की छुट्टी नहीं ली बहादुर जवान ने...
31 साल के शहीद लांस नायक फिरोज खान को ईद की छुट्टी दी गई थी, ताकि वह हैदराबाद में अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें. लेकिन फिरोज ने देशसेवा को तरजीह देते हुए छुट्टी लेने से मना कर दिया था. फिरोज खान हैदराबाद के चार मीनार के रहने वाले हैं.

सूत्रों की मानें, तो जब उन्हें छुट्टी दी गई तो उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव के समय में वह घर नहीं जाना चाहते. फिरोज ने अपने सैनिक साथियों के साथ ही ईद मनाने का फैसला लिया.

लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकत ने फिरोज को ईद मनाने का मौका नहीं दिया. सेना सूत्रों ने कहा कि फिरोज खान ने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी. यह देश और परिवार को उनकी ओर से सबसे बड़ा तोहफा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement