scorecardresearch
 
वाकयुद्ध के बाद पाकिस्तान ने नरम किये तेवर

भारत के साथ अपने नेताओं के वाक्युद्ध के बाद लगता है पाकिस्तान ने अपने तेवर नरम कर लिये हैं क्योंकि इस्लामाबाद ने शनिवार को कहा कि वह द्विपक्षीय संवाद जारी रखने का इच्छुक है तथा भारत पाक संबंधों को सामान्य करने के प्रति गंभीर है.

Advertisement
X

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दोनों ने गुरुवार को विदेशमंत्रियों के संवाद में वाक्युद्ध के मद्देनजर शनिवार को सुलह सफाई वाले बयान दिये. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुई वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक सम्मानित व्यक्ति बताते हुए गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संवाद जारी रखना चाहता है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वस्त किया है कि सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा.

लाहौर में एक कार्यक्रम से इतर गिलानी ने कहा कि हम संवाद चाहते हैं, वे (भारत)  भी वार्ता चाहते हैं. जब कभी बातचीत होगी हम सभी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे. इस अवस्था में मैं कोई भी हवा हवाई बातें नहीं करना चाहता.

Advertisement
Advertisement