11:53 PM प. बंगाल: बस में मिले संदिग्ध ब्रीफकेस में मिलीं दवाएं और फाइलें
Alipurduar(WB) suspicious briefcase in a bus: bomb squad finds only medicines and documents in the briefcase
— ANI (@ANI_news)
11:43 PM IPL: RCB ने पंजाब को 1 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 1 रन से मात दी.
11:38 PM पुणे: FTII के बाद रानाडे संस्थान में भी भेजा गया विस्फोटक पदार्थ
पुणे के रानाडे संस्थान के HOD ने धमकी भरे खत के साथ विस्फोटक पदार्थ मिलने पर डेक्कन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराया है.
11:14 PM पुडुचेरी: कराईकल में कल होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द
कराईकल में कल होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, हालांकि कार्यक्रम रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है.
10:53 PM सिंहस्थ कुंभ में ड्यूटी पर लगे लोगों को दिया जाएगा 5 हजार का इनाम: CM शिवराज
I have decided that home guards and other workers on duty at will be rewarded with Rs.5000 each for their sheer dedication: MP CM
— ANI (@ANI_news)
10:33 PM मुंबई: स्वराज ग्रुप के बिल्डर राज कंधारी ने की आत्महत्या
Builder Raj Kandhari of the Swaraj Group commits suicide in Navi Mumbai.
— ANI (@ANI_news)
10:29 PM अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3
Earthquake of Magnitude 5.3 hit Andaman Islands at 9 pm today
— ANI (@ANI_news)
10:10 PM सिंहस्थ कुंभ के दूसरे शाही स्नान में टूटे सारे रिकॉर्ड: CM शिवराज
Laakhon log aaye, saare record toot gaye aaj: Shivraj Singh Chouhan,MP CM on Kumbh's second Shahi Snan
— ANI (@ANI_news)
10:00 PM संसद के सत्र में कटौती पर कल फैसला करेगी सरकार
संसद के सत्र में कटौती पर सरकार सभी दलों से चर्चा के बाद कल फैसला करेगी.
09:45 PM IPL: RCB ने किंग्स XI पंजाब को दिया 176 रनों का लक्ष्य
आईपीएल के नौवें संस्करण के 39वें मैच में RCB ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं.
09:29 PM मैंने अपने जीवन के 48 साल भारत में बिताए हैं: सोनिया गांधी
'I was born in Italy but spent 48 years of my life in India,this is my home & my country':Sonia Gandhi in Trivandrum
— ANI (@ANI_news)
09:16 PM झांसी में खड़ी वाटर ट्रेन को आगरा भेजा गया
08:50 PM मोदी मेरे भारत प्रेम को नहीं छीन सकते: सोनिया गांधी
Prime Minister Narendra Modi cannot take away my commitment to and love for India, my country: Sonia Gandhi
— ANI (@ANI_news)
08:40 PM भारत मेरा घर है, मैं यहां अंतिम सांस तक रहूंगी: सोनिया गांधी
India is my home.Its here that I'll breathe my last,& here that my ashes will mingle with my loved ones:Sonia Gandhi
— ANI (@ANI_news)
08:30 PM लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारें मोदी के तहत खतरे का सामना कर रही: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केरल में अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए नरेन्द्र मोदी सरकार पर प्रहार किया और कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारें ‘असंवैधानिक और अंदरखाते की चालों’ से गिराई जा रही हैं.
08:23 PM गया रोडरेज केस: रॉकी की तलाश में बिंदी यादव के घर पुलिस की छापेमारी
गया रोडरेज केस में आरोपी बताए जा रहे रॉकी की तलाश में पुलिस बिंदी यादव के घर छापेमारी जारी है.
08:09 PM NEET मामले पर SC का आदेश, राज्य अलग से नहीं करा सकते एग्जाम
NEET matter: States can't conduct their own exams since Centre's regulation on NEET overrides states' law on separate exams, says SC
— ANI (@ANI_news)
08:05 PM पहले परीक्षा देने वाले NEET 2 में हो सकते हैं शामिल: SC
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पहले परीक्षा देने वाले अगर NEET 2 की परीक्षा देना चाहते हैं, तो पहली परीक्षा की पात्रता रद्द कराकर वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
07:47 PM गृह मंत्री से मिल बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग करूंगा: चिराग पासवान
I will meet Unioin Home Minister tomorrow and demand that President's rule be imposed in Bihar: Chirag Paswan, LJP
— ANI (@ANI_news)
07:40 PM IPL: पंजाब ने जीता टॉस, RCB के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला
किंग्स XI पंजाब ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
07:36 PM BJP ने पीएम की डिग्री की कॉपी केजरीवाल को भेजी
BJP के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी की डिग्री और मार्क शीट की कॉपी भेजी है.
07:30 PM प्रत्यूषा के माता-पिता ने केस की जांच पर गृहमंत्री को लिखा खत
प्रत्यूषा के माता-पिता ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की अपील की है.
07:20 PM लोक सभा में पास हुआ उत्तराखंड 2016-17 का बजट बिल
Budget Bill passed in Lok Sabha.
— ANI (@ANI_news)
07:16 PM झांसी में पत्रकार की मौत पर CM अखिलेश ने की 20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
UP CM Akhilesh Yadav announces an ex gratia of Rs 20 lakh to kin of photojournalist Ravi Kannaujia, who died in an electrocution incident
— ANI UP (@ANINewsUP)
07:13 PM PM की डिग्री से जुड़ी फाइलों को देखने AAP कल जाएगी DU
पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े रिकॉर्ड्स देखने के लिए आम आदमी पार्टी कल सुबह 11 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी जाएगी.
07:07 PM पत्रकार पूजा की मौत: पुलिस ने लिया अमित की आवाज और लिखावट का सैंपल
फरीदाबाद में पत्रकार पूजा तिवारी के मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद इंस्पेक्टर अमित की आवाज और लिखावट का सैंपल लिया.
06:52 PM लोक सभा में केंद्र के उत्तराखंड बजट पर कांग्रेस का वॉक आउट
Congress walks out of Lok Sabha in protest against Centre's Uttarakahnd budget
— ANI (@ANI_news)
06:49 PM हमें उम्मीद है कि उत्तराखंड में कल कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी: सुरजेवाला
उत्तराखंड में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस ने बहुमत हासिल करने की उम्मीद जताई है.
06:41 PM यूपी: झांसी में वाटर ट्रेन पर स्टोरी कवर करने गए रिपोर्टर की करंट लगने से मौत
Photo journalist covering water train story in Jhansi (UP) electrocuted by the over-head electricity line, passes away.
— ANI (@ANI_news)
06:36 PM उज्जैन में हुई बारिश से कोई नुकसान नहीं, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद: CM शिवराज
सिंहस्थ, उज्जैन में आज हुई वर्षा से किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई है। मेला अधिकारी, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj)
06:33 PM दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज प्लांट की निगरानी के लिए NGT ने बनाई 5 सदस्यों की कमेटी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली जल बोर्ड के पांच सीवेज प्लांट की निगरानी के लिए 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है.
06:28 PM झारखंड: तबियत खराब होने से उमा भारती के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
बीजेपी नेत्री उमा भारती की तबियत खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की झारखंड के गोड्डा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
06:18 PM उज्जैन: सिंहस्थ कुंभ में आंधी से गिरे पांडाल, 7 लोग घायल
उज्जैन में अचानक आई आंधी से पांडाल गिर गए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए. दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
06:16 PM केस खारिज करने के लिए गुजरात पुलिस ने मांगे पैसे: कांग्रेस नेता
गुजरात में कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. नेता के मुताबिक बेटे पार्थ के शराब पार्टी में पकड़े जाने के केस को रफा-दफा करने के लिए पुलिस ने पैसे मांगे.
05:54 PM बागी विधायकों पर SC के फैसले पर रावत का बयान- ये उत्तराखंड के लोगों की जीत
बागी विधायकों पर SC के फैसले पर हरीश रावत ने कहा है कि ये उत्तराखंड के लोगों की जीत है.
05:47 PM 2000cc के डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर जारी रहेगी रोक: SC
सुप्रीम कोर्ट ने 2000cc के डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक जारी रखने का आदेश दिया है.
05:45 PM जादवपुर यूनिवर्सिटी के सामने पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
जादवपुर यूनिवर्सिटी के सामने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारी कैंपस में घुसने की कोशिश कर रहे थे.
05:39 PM MHA अवर सचिव के 4 ठिकानों पर CBI का छापा, 7.5 लाख रुपये बरामद
CBI conducts searches at 4 places including residence and office of Anand Joshi, Rs 7.5 lacs & documents related to MHA and I&B found
— ANI (@ANI_news)
05:31 PM राज्य सभा में पीएम और रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
कांग्रेस ने राज्य सभा में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.
05:20 PM भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गृह मंत्रालय के अवर सचिव के खिलाफ केस दर्ज
CBI registers a case against under secretary of MHA Anand Joshi under section 120 B and prevention of corruption act.
— ANI (@ANI_news)
05:16 PM पीएम मोदी ने 1978 में पास किया BA, 1979 में दी गई डिग्री: DU सूत्र
डीयू के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 1978 में BA पास किया और एक साल बाद 1979 में डिग्री दी गई.
05:08 PM दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में है PM की डिग्री: आधिकारिक सूत्र
डीयू के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में है. रिकॉर्ड में नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा हुआ है और इसी नाम से डिग्री दी गई.
04:50 PM सूर्य से बुध का पारगमन शुरू, शताब्दी में 13-14 बार होती है घटना
Many gather in Bengaluru to witness transit of planet Mercury across the Sun, happens only 13-14 times in a century.
— ANI (@ANI_news)
04:40 PM उत्तराखंड में हमारे पास बहुमत है: भगत सिंह कोश्यारी
04:38 PM पुणे में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझाने में लगी दमकल की गाड़ियां
WATCH: Cylinder blast in slums of Mangalwar Peth in Pune (Maharasthra), fire tenders working to control the fire.
— ANI (@ANI_news)
04:34 PM उत्तराखंड: फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे बागी MLA, 12 जुलाई को होगी सुनवाई
Matter to be heard on July 12. The disqualified MLAs won't be allowed to participate in the floor test to take place tomorrow.
— ANI (@ANI_news)
04:30 PM सुप्रीम कोर्ट से उत्तराखंड के बागी विधायकों को राहत नहीं
सुप्रीम कोर्ट से उत्तराखंड के बागी विधायकों को राहत नहीं मिली है. कल फ्लोर टेस्ट में वोट नहीं दे पाएंगे बागी विधायक.
04:26 PM सिंहस्थ कुंभ: राम घाट पर सीवर का पाइप फटा, मैला हुआ नदी का पानी
Sewer pipe line bursts at Ram Ghat, mela polluting the river water.
— ANI (@ANI_news)
04:22 PM गृहमंत्री ने राहुल गांधी की कड़ी सुरक्षा का भरोसा दिया
कांग्रेस नेताओं को गृहमंत्री राजनाथ सिंह राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया है.
04:17 PM लोकसभा में 2016-17 के लिए उत्तराखंड का बजट पेश
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उत्तराखंड का 2016-17 का बजट लोकसभा में पास करने के लिए रखा.
04:11 PM हमने गृहमंत्री से राहुल गांधी की सुरक्षा की मांग की है: आनंद शर्मा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मिली धमकी के सिलसिले में कांग्रेस नेता गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले और राहुल की सुरक्षा की मांग की.
04:08 PM रोडरेज केस में MLC का बयान- मेरा बेटा रॉकी बेगुनाह, जल्द करेगा सरेंडर
गया रोडरेज केस में MLC मनोरमा देवी ने अपने बेटे रॉकी को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि वह जल्द सरेंडर करेगा.
03:57 PM लोक सभा में पास हुआ एंटी हाईजैकिंग बिल
Anti Hijacking Bill passed in Lok Sabha.
— ANI (@ANI_news)
03:52 PM पुणे: बस्ती में सिलेंडर ब्लास्ट से आग, 2 से 3 लोग घायल
Massive fire engulfs a slum in Pune (Maharashtra) due to cylinder blast. 2-3 people injured. Injured shifted to hosp. no casualties reported
— ANI (@ANI_news)
03:47 PM मध्य प्रदेश: उज्जैन में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश
Dust storm & heavy rains hit Ujjain (MP), devotees taking holy dip at being evacuated from spot.
— ANI (@ANI_news)
03:43 PM NEET मामले पर 4:30 बजे फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
सभी पक्षों का बयान सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने NEET मामले पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है. आज शाम 4:30 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
03:35 PM अगस्ता मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा, कल तक स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही
अगस्ता मुद्दे पर कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
03:31 PM राहुल गांधी को धमकी: राजनाथ से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मिली धमकी के सिलसिले में कांग्रेस नेता गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे.
Delhi: Congress delegation reach HM Rajnath Singh's residence to meet him
— ANI (@ANI_news)
03:26 PM चीन भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई
चीन के फुजियान प्रांत की ताइनिंग काउंटी में रविवार को हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. जबकि 17 अन्य अभी भी लापता हैं.
03:20 PM पीटर मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी और संजीव खन्ना की न्यायिक हिरासत 11 मई तक बढ़ी
Peter Mukerjea, Indrani Mukerjea, Sanjeev Khanna and Sham Rai's judicial custody extended till 11th May.
— ANI (@ANI_news)
03:01 PM बागी विधायकों के खिलाफ उत्तराखंड HC का फैसला सही: अंबिका सोनी
I think Uttarakhand HC's order is right, SC will also declare its order: Ambika Soni, Congress
— ANI (@ANI_news)
02:52 PM चीन: ट्रेडमार्क केस में जीता फेसबुक
02:41 PM राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
02:32 PM विशाखापट्टनमः रामकृष्ण बीच पर लापता हुए 5 में 2 लोगों के शव बरामद
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रामकृष्ण बीच पर लापता हो गए थे 5 लोग.
02:27 PM फर्जीवाड़ा करने के लिए अकल की जरूरत होती हैः AAP
02:25 PM अमित शाह भगवान नहीं कि जो डिग्री दिखाएं, वो मान लेंगे: AAP
02:18 PM बीजेपी ने पीएम की जो डिग्रियां दिखाईं, वो फर्जी हैं: AAP
आप नेता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने सोमवार को पीएम मोदी की BA और MA की फर्जी डिग्रियां दिखाई हैं.
02:12 PM पीएम मोदी की डिग्री को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
02:03 PM कांग्रेस के बागी विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला शाम 4 बजे
01:53 PM राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के सिलसिले में गृहमंत्री से मिलेंगे कांग्रेस नेता
कांग्रेस की पुडुचेरी यूनिट ने दावा किया है कि राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरी चिट्ठी तमिल में लिखी हुई है.
01:50 PM कितने दिन तक फरार रहेगा रॉकी? उसे पकड़ने के लिए चल रही है छापेमारीः नीतीश
01:49 PM राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
01:40 PM आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी की डिग्री को बताया फर्जी
आप नेता आशीष खेतान ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्रियां फर्जी हैं.
01:37 PM फिरोजपुरः पाकिस्तान से आई 10 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीएसएफ की 105 बटालियन ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान से आई 2 किलो हेरोइन बरामद की है.
01:31 PM उत्तराखंडः फ्लोर टेस्ट पर नजर रखने के लिए जयदेव सिंह नियुक्त
सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा और संसदीय मामलों के प्रमुख सचिव जयदेव सिंह को नियुक्त किया है, ताकि वो फ्लोर टेस्ट की पूरी कार्यवाही पर नजर रख सकें.
01:28 PM नीतीश कुमार बोले- किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
जेडीयू एमएलसी के बेटे ने रोडरेज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस केस में कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
01:20 PM पत्र लिखकर केजरीवाल को डिग्रियों की कॉपी भेजी जाएगीः शाह
01:16 PM आधारहीन आरोप लगाने के लिए केजरीवाल माफी मांगें: अमित शाह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्रियों पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.
01:15 PM अमित शाह ने पीएम मोदी की BA और MA की डिग्रियां दिखाईं
अमित शाह ने कहा कि पीएम ने डीयू ने बीए की डिग्री ली है जबकि गुजरात यूनिवर्सिटी से पोलिटिकल साइंस में एमए किया है.
01:14 PM अमित शाह बोले- अब केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए
01:12 PM पीएम की डिग्री फर्जी होने की खबर गलतः शाह
01:10 PM अमित शाह ने दिखाई पीएम मोदी की डिग्रीयां
पीएम मोदी की डिग्री के विवाद पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू.
01:09 PM मेरा बेटा सरेंडर करेगाः बिंदी यादव
01:05 PM मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैः बिंदी यादव
जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव को बेटे रॉकी द्वारा युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
12:58 PM देहरादून के लिए रवाना हुए गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी
12:57 PM छत्तीसगढ़ः नक्सली बम धमाके में डीआरजी का एक जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने बम धमाका किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप का एक जवान जख्मी हो गया.
12:53 PM पप्पू यादव बोले- बिहार में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
लोकसभा में पप्पू यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में जंगल राज है.
12:50 PM राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
12:45 PM गुड़गांवः रोडरेज मामले में दो किन्नरों समेत 3 गिरफ्तार
शुक्रवार रात एमजी रोड पर दोनों किन्नरों ने रॉड से दो भाईयों की पिटाई की थी. वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है और किन्नरों के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है.
12:40 PM चीनः टेनिंग में भूस्खलन में 8 लोगों की मौत, 33 लापता
12:37 PM असम में भूकंप के हल्के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
असम के नगांव में बताया जा रहा है भूकंप का केंद्र. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई है.
12:35 PM उत्तराखंड विधानसभा में भी मोबाइल फोन पर लगा प्रतिबंध
हरीश रावत को 10 मई को फ्लोर टेस्ट देना है. इसको देखते हुए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है.
12:33 PM देहरादून में आज शाम 4 बजे से लागू हो जाएगी धारा 144
उत्तराखंड विधानसभा में 10 मई को हरीश रावत को बहुमत साबित करना है. इसे देखते हुए धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है.
12:29 PM पुलिस हिरासत से भाग निकलने वाली लेडी डॉन मीरा जाटव की मौत
फरूकाबाद में पुलिस की हिरासत से भाग निकली मीरा एक चलती ट्रेन से गिरने के बाद बुरी तरह जख्मी हो गई थी. उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
12:24 PM उत्तराखंडः श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ के पट
हर साल होने वाली चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है.
: Portals of Kedarnath (Uttarakhand) re-opens for public, Annual 'Char Dham' pilgrimage to begin from today.
— ANI (@ANI_news)
12:19 PM गयाः बिंदी यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल
जेएनयू एमएलसी के पति हैं बिंदी यादव. रोडरेज में बिंदी यादव के बेटे रॉकी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बॉडीगार्ड राजेश कुमार की रिमांड की मांग है.
12:10 PM राज्यसभा की कार्यवाही 12:36 बजे तक स्थगित
11:55 AM विजिलेंस अपना काम कर रही है, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाईः खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये बयान नेशनल हेराल्ड केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ हुई एफआईआर के मामले पर कहा कि दोषियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग एक्शन ले रहा है.
11:45 AM किंगफिशर चेक बाउंस केसः सुनवाई 25 मई तक टली
हैदराबाद के सेशन्स कोर्ट में चल रहा है केस. अगली सुनवाई 25 मई को होगी.
11:40 AM तमिलनाडुः ट्रक और वैन की टक्कर में 9 की मौत, 3 घायल
तुतिकोरिन जिले के थपाटी में एक ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मारी है.
11:32 AM कांग्रेस ने कहा- अगस्ता मामले पर राज्यसभा में माफी मांगे पीएम
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीएम मोदी अगस्ता मामले को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए माफी मांगे. पीएम ने अपनी एक रैली में अगस्ता डील के मुद्दे को उठाया था.
11:28 AM अगस्ता मामले पर राज्यसभा में पीएम के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस सांसद
11:25 AM अगस्ता मामले में राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा
कांग्रेस सांसदों ने वेल में पहुंचकर किया हंगामा.
11:14 AM हम हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं: हरीश रावत
बागी विधायकों की याचिका रद्द करने पर हरीश रावत ने कहा कि वो हाईकोर्ट के शुक्रगुजार हैं.
11:10 AM उत्तराखंड विधानसभा भंग की जाएः विजय बहुगुणा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए हथकंडे अपनाए गए हैं.
11:05 AM बंगालः गैरकानूनी तरीके से पटाखे रखने के आरोप में 4 लोग हिरासत में
पटाखे के गोदाम में विस्फोट के बाद इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
11:00 AM बंगालः पटाखों से भरे गोदाम में धमाका, गिरी इमारत
पुरूलिया जिले के रघुनाखपुर में हुई इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायर टेंडर मौके पर पहुंच गया है.
10:50 AM संसद में पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक शुरू
10:45 AM 9 बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम में 2 बजे हो सकती है सुनवाई
10:42 AM उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 9 बागी विधायक
10:35 AM राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत
कांग्रेस नेता ने नैनीताल हाईकोर्ट की तरफ से कांग्रेस के 9 बागी विधायकों की याचिका खारिज करने के फैसले का स्वागत किया है.
10:31 AM उत्तराखंडः बागी विधायकों की याचिका खारिज, हरीश रावत के घर पर जश्न
Dehradun:Celebration outside Harish Rawat's residence aftr HC dismissed rebel MLAs plea challenging disqualification
— ANI (@ANI_news)
10:27 AM राज्यसभा के लिए कांग्रेस की रणनीति बैठक शुरू
संसद में चल रही है कांग्रेस सांसदों की बैठक.
10:20 AM उत्तराखंड हाईकोर्ट की एकल पीठ ने नौ बागी विधायकों की याचिका खारिज की
उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ने 9 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था, जिसके बाद विधायकों ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी. शक्ति प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे विधायक.
10:12 AM सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे एसपी त्यागी
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी से सीबीआई करेगी पूछताछ.
10:09 AM दिल्लीः उत्तराखंड के बजट की कॉपियां पहुंची संसद
Delhi: Copies of budget brought to Parliament complex
— ANI (@ANI_news)
10:08 AM अमित शाह और अरुण जेटली आज दोपहर एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
11 अशोक रोड पर बीजेपी के दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
10:05 AM अगस्ता मामले पर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में दिया नोटिस
10:02 AM सत्ता के नशे में चूर लोगों को सुधारें नीतीशः उमा भारती
बीजेपी नेता उमा भारती ने जेडीयू एमएलए के बेटे द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर कहा कि नीतीश ने शराब के नशे में चूर लोगों को तो सुधार दिया है लेकिन अब सत्ता के नशे में चूर लोगों को सुधारें.
09:59 AM मथुराः 25 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
थाना कोसीकलां इलाके में एक ट्रक में 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसे हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा था.
09:56 AM प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता ने राजनाथ को लिखी चिट्ठी, CBI जांच की मांग की
's parents write to HM Rajnath Singh demanding CBI probe in the case
— ANI (@ANI_news)
09:50 AM उमा भारती बोलीं- नीतीश बने पीएम तो बिहार की तरह देश में होगा जंगलराज
बीजेपी नेता उमा भारती ने लालू प्रसाद के उस बयान को लेकर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम बनाने वाली बात कही थी.
09:42 AM महाराष्ट्रः पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों की बीच चली मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली.
09:30 AM रांचीः बस पलटने से 7 लोगों की मौत, कई घायल
रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोचा जारा गांव के पास बस पलटी से सात की मौत, दर्जनों घायल. बस में बाराती सवार थे और ये रांची से लौट रही थी.
09:15 AM मैंने सीबीआई से मांगा है और समयः हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक यहां फ्लोर टेस्ट की तैयारी करनी है. रावत ने कहा कि अगर सीबीआई कहेगी, तो वो पेश हो सकते हैं.
08:58 AM बिहारः गया में बंद, बीजेपी ने शुरू किया प्रदर्शन
Bihar: BJP calls for shutdown in Gaya today, also protest over alleged killing of a youth by JDU MLC's son.
— ANI (@ANI_news)
08:48 AM जम्मू-कश्मीरः बड़ी संख्या में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद
सेना ने राजौरी सेक्टर की फूलवाड़ी गली में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.
08:40 AM जम्मू-कश्मीरः अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 20 साल के पाकिस्तानी युवक को पकड़ में लिया है. 48 घंटों के अंदर ये ऐसी दूसरी घटना है.
08:30 AM पीएम मोदी ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि किसानों को भरपूर फसल मिले और देशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि से पूर्ण हो।
— Narendra Modi (@narendramodi)
08:20 AM सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं हरीश रावतः इंदिरा हृदयेश
कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हरीश रावत को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना है और उनके लिए फिलहाल दिल्ली जाना संभव नहीं है.
Harishji has to talk to MLAs to explain them procedure fr tomm,he wasn't in position to go to Delhi-Indira Hridayesh
— ANI (@ANI_news)
08:10 AM दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार नहीं हुए हरीश रावत
हरीश रावत को आज सीबीआई के सामने पेश होने के लिए दिल्ली आना था. वो सुबह 7.40 बजे वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में सवार होने वाले थे.
08:00 AM स्टिंग केस में आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सीबीआई ने उन्हें आज पूछताछ के लिए समन भेजा था लेकिन वो जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे.
07:45 AM जेडीयू नेता के बेटे द्वारा युवक की हत्या के विरोध में बीजेपी ने बुलाया गया बंद
बीजेपी ने आज गया में बंद बुलाया है. रविवार को रोडरेज में जेडीयू MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
07:30 AM उज्जैनः सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान
Devotees take holy dip at the Simhasth Kumbh in Ujjain (Madhya Pradesh)
— ANI (@ANI_news)
07:25 AM वाड्रा लैंड डील को लेकर मैंने संसद में दिया है नोटिसः किरीट सोमैया
सोमैया ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा सोलर लैंड डील अब सामने आ गई है. बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कई नोटिस दिए हैं और आज वो इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे.
07:20 AM संसद में आज वाड्रा सोलर लैंड डील का मुद्दा उठाएंगे किरीट सोमैया
बीजेपी सांसद किरीट सोमैया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की सोलर डील का मुद्दा उठाएंगे.
07:15 AM दिल्ली: डीजल टैक्सियों पर प्रतिबंध मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
07:11 AM उत्तराखंड: बागी MLA की सदस्यता पर हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
07:10 AM दिल्ली में आज होगी सार्क देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक
06:10 AM गढ़मुक्तेश्वर, बुंलदशहर और अलीगढ़ में अगले 2 घंटे में आंधी के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर, सियाणा, संभल, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और अलीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.
05:30 AM सिंहस्थ कुंभ: रामघाट पर पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे स्थानीय पत्रकार
04:12 AM 14 मई को भारत दौरे पर आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना 14 मई को भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान वह मध्य प्रदेश में सांची स्तूप जाएंगे.
03:20 AM उत्तर कोरिया ने परमाणु शस्त्रागार में सुधार करने के सुझावों को अपनाया
03:00 AM उत्तराखंड में आज से चार धाम यात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
02:00 AM विजय माल्या के खिलाफ चेक बाउंस केस में आज फैसला सुनाएगी हैदराबाद कोर्ट
01:45 AM अगस्ता मामले में पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी से सोमवार को भी CBI करेगी पूछताछ
01:35 AM उत्तराखंड: स्टिंग केस में आज सीबीआई हरीश रावत से करेगी पूछताछ
01:30 AM उज्जैन: सिंहस्थ कुंभ में दूसरा शाही स्नान आज, जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
01:15 AM तमिलनाड़ु: तिरुवनंतपुरम और थ्रिसुर में सोनिया गांधी आज करेंगी चुनावी रैली
01:00 AM तमिलनाड़ु: कोयंबटुर में BJP अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली आज
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को तमिलनाड़ु के कोयंबटुर में सोमवार को एक चुनावी रैली के संबोधित करेंगे.
12:53 AM केरल: थ्रिसुर मंदिर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे अमिताभ बच्चन
12:30 AM महाराष्ट्र: शराब बैन के लिए महिलाओं ने नीतीश कुमार से मांगी मदद
12:23 AM हरियाणा: खेती में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले किसानों को सरकार देगी इंसेंटिव
12:20 AM सोनीपत: शादी समारोह में चली गोली, युवक की मौत
सोनीपत के जाहरी गांव में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
12:10 AM दिल्ली पुलिस को मिली 13 संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस को जैश ए मोहम्मद के 13 संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है. पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है.
12:01 AM पंजाब: नवांशहर के एक नौजवान की न्यूजीलैंड मे लाश मिली
पंजाब के नवांशहर के एक नौजवान की न्यूजीलैंड मे लाश मिली. 4 महीने पहले अपने घर से न्यूजीलैंड के आकलैंड मे पढ़ने के लिए गया था बरिंदर.
12:00 AM IPL9: गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया