10:32 PM एनडीए से गठजोड़ सिर्फ़ मजबूरी ही नहीं हमारी पार्टी की मज़बूती भी साबित होगी: चिराग पासवान
आज
तक के कार्यक्रम सीधी बात में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग़ पासवान
ने कहा कि हक़ीक़त ये है कि एनडीए से गठजोड़ हमारी मजबूरी बन गई है. और ये
गठजोड़ सिर्फ़ मजबूरी ही नहीं हमारी पार्टी की मज़बूती भी साबित होगी.
क्योंकि हमने यूपीए में बने रहने की बहुत कोशिश की. दो बार सोनिया जी से
मिले. राहुल गांधी तो हमसे मिले तक नहीं. इसके बाद हमें एक मज़बूत विकल्प
की ज़रूरत थी जो हमें बीजेपी में दिखा.
09:55 PM दिल्ली: राजमोहन गांधी पर स्याही छिड़कने की कोशिश
हाल
ही में AAP में शामिल हुए राजमोहन गांधी पर एक युवक ने स्याही छिड़कने की
कोशिश की. महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी जब रविवार को दिल्ली के
कृष्णा नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, तभी यह वाकया
हुआ.
9:24 PM एशिया कप: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया
एशिया
कप: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया. 49.4 ओवर में
पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल किया, अफरीदी ने नाबाद रहकर जिताया मैच, 18
गेंदों पर 34 रन ठोके. आखिरी ओवर में चाहिए थे पाकिस्तान को 10 रन. अश्विन
ने डाला आखिरी ओवर.
9:19 PM पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा
9:17 PM पाकिस्तान का 8वां विकेट गिरा, तल्हा आउट
9:14PM पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, उमर गुल 12 रन पर आउट
9:06 PM जाट आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी
जाट आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी, एंटी करप्शन अध्यादेशों को मंजूरी नहीं.
8:54PM पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, मकसूद भी आउट
8:49PM पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा, हफीज 75 रन बनाकर आउट
07:22 PM पाकिस्तान को चौथा झटका, उमर अकमल 4 रन बनाकर आउट
7:03 PM पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, मिस्बाह रन आउट
6:55PM पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, शहजाद 42 रन बनाकर आउट
6:39 PM पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, शरजील खान 25 रन बनाकर आउट
5:17 PM भारत ने पाकिस्तान को 246 रन का लक्ष्य दिया
5:14 PM एशिया कप: रविन्द्र जडेजा के 50 रन पूरे
5:11PM भारत का आठवां विकेट गिरा, शमी बिना खाता खोले आउट
5:08 PM भारत का सातवां विकेट गिरा, अश्विन 9 रन बनाकर आउट
4:58PM भारत का छठा विकेट गिरा, रायडू 58 रन बनाकर आउट
4:50 PM अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा में 50 रन की साझेदारी
रायडू और रवींद्र जडेजा में 50 रन की साझेदारी. जडेजा ने गुल की गेंद पर लगाए दो चौके लगातार.
4:38 PM अंबाती रायडू ने पूरा किया पचासा
अंबाती रायडू ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके लिए रायडू ने 55 गेंदों का सामना किया.
4:15 PM दिनेश कार्तिक 23 रन बनाकर आउट
कार्तिक 23 रन बनाकर आउट, संकट में टीम इंडिया.
3.43 PM निकारागुआ में भीषण भूकंप के झटके
निकारागुआ के तट पर 6.4 रिक्टर स्केल का भूकंप का झटका.
03.40PM IPL फिक्सिंग: उद्धव ठाकरे के निशाने पर शरद पवार
आईपीएल
फिक्सिंग में शरद पवार का नाम आने के बाद विपक्षियो ने उन पर हमला करना
शुरू कर दिया है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को शरद पवार के
क्रिकेट कनेक्शन को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी
तो इसकी पूरी जांच की जाएगी.
15.25PM मोदी का ज्ञान: अब यूपी को बताया गुजरात से 10 गुणा बड़ा
बीजेपी
के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का सतही ज्ञान एक बार फिर लखनऊ में भी
सामने आ गया. उन्होंने यूपी को गुजरात से 10 गुणा बड़ा बताया.
3:28 PM 'लोग चाहते हैं अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें'
लोग चाहते हैं अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें: संजय सिंह, आम आदमी पार्टी
03.18PM मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो केजरीवाल उनके खिलाफ खड़े होंगे: सिसोदिया
आम
आदमी पार्टी के नता मनीष सिसोदिया का कहना है कि अगर नरेंद्र मोदी बनारस
से चुनाव लड़ते हैं तो अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
3:18 PM इंडिया को चौथा झटका: अजिंक्या रहाणे 23 रन बनाकर आउट
इंडिया को चौथा झटका लगा है. अजिंक्या रहाणे 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
हैं. उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और तलाह की गेंद पर मोहम्मद हफीज को
कैच थमा दिया.
3:14 PM विकास कैसे किया जा सकता है ये गुजरात से सीखो: नरेंद्र मोदी
विकास कैसे किया जा सकता है ये गुजरात से सीखो: नरेंद्र मोदी
3:10 PM यूपी में प्रति व्यक्ति आय 26 हजार, गुजरात में 75 हजार: मोदी
लखनऊ रैली में मोदी ने कहा- यूपी में प्रति व्यक्ति आय 26 हजार, गुजरात में 75 हजार. यहां विकास की तुलना करें मुलायम.
3:06 PM सपा के दो अर्थ- समाज विरोधी पार्टी और सुखवादी पार्टी: मोदी
मोदी ने लखनऊ रैली में कहा- सपा के दो अर्थ: समाज विरोधी पार्टी और सुखवादी पार्टी. समाज के दुख से किसी का वास्ता नहीं.
03.07PM गुंडागर्दी की राजनीति स्वीकार नहीं करेगी देश की जनता: मोदी
नरेंद्र मोदी ने लखनऊ रैली में कहा कि देश की जनता अब गुंडागर्दी की राजनीति स्वीकार नहीं करेगी, इसलिए गुंडागर्दी छोड़ें.
2:57 PM रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट
शर्मा 56 रन बनाकर आउट. तलाह की गेंद पर हफीज ने पकड़ा कैच. भारत को लगा तीसरा झटका.
2:55 PM लखनऊ में तहजीब पर तहबाजारी हावी हुई: नरेंद्र मोदी
मोदी ने लखनऊ रैली में कहा, लखनऊ में तहजीब पर शासन करने वालों ने तहबाजारी को हावी बना दिया है.
2:48 PM लखनऊ में रैली: मंच पर पहुंचे नरेंद्र मोदी
रैली में मंच पर पहुंचे नरेंद्र मोदी. कहा- मेरे सामने मौजूद जनता भारत की भाग्यविधाता.
02.42PM बीजेपी में शामिल होंगी किरण बेदी
वीके सिंह के बाद अब टीम अन्ना की दूसरी सदस्य सुपर कॉप किरण बेदी भी होंगी बीजेपी में शामिल.
02.39PM गुजरात में 50 प्रतिशत बच्चे कुपोषित: मुलायम सिंह
समाजवादी
पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने इलाहाबाद रैली में नरेंद्र मोदी पर हमला
करते हुए कहा कि गुजरात में 37 प्रतिशत महिलाएं और 50 फीसदी बच्चे कुपोषित
हैं.
2:38 PM रोहित शर्मा ने तेजी से पूरा किया अर्धशतक
रोहित शर्मा ने तेजी से पूरा किया अर्धशतक. 47 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं.
02.37PM ‘आप’ की कानपुर रैली में मुस्लिम नेताओं का स्टेज पर स्वागत
आम
आदमी पार्टी की कानपुर में चल रही रैली में मुस्लिम नेताओं का स्वागत
किया जा रहा है. मौलाना कल्बे राशिद स्टेज पर केजरीवाल के साथ आए.
02.25PM ‘आप’ के फाउंडर सदस्य का राखी-बीजेपी पर विवादास्पद बयान
आम
आदमी पार्टी के फाउंडर सदस्य और आई हेड अंकित लाल ने बीजेपी और राखी सावंत
पर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कंफ्यूज है, मोदी
सिलिकॉन वैली चाहते हैं और बीजेपी को सिलिकॉन वाली मिल गई.
02.15PM भारत को लगा दूसरा झटका, कप्तान कोहली आउट
भारत
और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत को
दूसरा झटका लग गया है. कप्तान विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
हैं.
01:58PM मुसलमानों को मूर्ख न समझे बीजेपी: मुलायम
मुलायम
सिंह यादव ने इलाहाबाद की रैली में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
मुलायम ने कहा कि मोदी की रैली से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में है. मोदी भीड़
से नहीं विकास से मुकाबला करें.
01:45PM Ind vs Pak: भारत को पहला झटका, शिखर धवन आउट
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत का पहला विकेट गिर गया है. शिखर धवन 10 रन बनाकर आउट हुए.
01:06 PM Ind vs Pak: बिन्नी की जगह अमित मिश्रा को मिला मौका
भारत:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, दिनेश
कार्तिक, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी,
चेतेश्वर पुजारा, अमित मिश्रा और अंबाती रायडू.पाकिस्तान: मिसबाह उल हक
(कप्तान), शर्जील खान, अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, शोएब मकसूद, उमर अकमल,
शाहिद अफरीदी, उमर गुल, सईद अजमल, जुनैद खान, मोहम्मद ताल्हा.
01.04PM खत्म होनी चाहिए सोमनाथ भारती की सदस्यता: लवली
दिल्ली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि खिड़की
एक्सटेंशन वाले मामले की रिपोर्ट आने के बाद सोमनाथ भारती की विधानसभा
सदस्यता खत्म होनी चाहिए और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.
01.00PM IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया है.
12:09 PM रॉ अधिकारी अनन्य और उनके परिवार के मृत लोगों का पोस्टमार्टम कल
रॉ
अधिकारी अनन्य चक्रवती, उनकी पत्नी जयश्री, बेटे अर्नब और बेटी दिशा के
शवों का कल किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के अनुसार, अनन्य के परिजन अभी दिल्ली
नहीं पहुंचे हैं. अनन्य ने कल पूरे परिवार को मारकर खुद भी आत्महत्या कर
ली थी.
11.58AM गांधी मैदान में धरने पर बैठने के लिए निकले नीतीश कुमार
बिहार
को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
गांधी मैदान में धरने पर बैठने के लिए मुख्यमंत्री आवास से निकले.
11.35AM कार्यक्रम के लिए हरिद्वार पहुंचे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे
देश
के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए
हरिद्वार पहुंच गए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस
कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं.
10.45AM किश्तवाड़ में आतंकियों के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड
सेना
ने जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ में कुंतवाड़ा के जंगली इलाके में शनिवार
रात आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड किया. यहां से एके 47 की 392 राउंड, 5
मैगजीन, 3 आरपीजी शेल, 14 चाइनीज हैंड ग्रेनेड, 1 इंडियन हैंड ग्रेनेड, 1
हैंड रेडियो सेट बरामद किया गया.
10.32AM गाजियाबाद में एनएच 24 पर बस पलटी, कई घायल
गाजियाबाद
में एनएच 24 पर एक बस पलटने से दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं. घटना यहां के
विजय नजर इलाके की है और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.
9.50AM शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे आंध्र के राज्यपाल
आंध्र
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन रविवार
शाम 4 बजे पहली बार राजभवन में मीडिया से बात करेंगे. लेकिन राजभवन में
कैमरा लाने की इजाजत नहीं है.
9.32AM अमेठी में दीवार गिरने से 5 की मौत
अमेठी के जगदीश पुर में भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है.
9.14AM मध्यप्रदेश के सिवनी में सड़क हादसा, 3 की मौत
मध्य
प्रदेश के सिवनी में सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, एक
घायल युवक अस्पताल में भर्ती है. कलबोड़ी में नेशनल हाईवे नंबर 7 के किनारे
बने मकान में घुसी कार.
8.35AM हरिद्वार में फैक्टरी में घुसे तेंदुए को पकड़ा गया
बिजनौर
मेरठ और मुजफ्फरनगर के बाद अब हरिद्वार में तेंदुआ आतंक का सबब बन गया है.
शनिवार सुबह करीब दस बजे औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित अल्प्स फैक्ट्री
में एक तेंदुआ घुस आया. इस तेंदुए ने यहां काम करने वाले तीन लोगों पर हमला
कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. इसी दौरान तेंदुआ फैक्टरी के गोदाम में
घुस गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने उसे वहीं पर बंद कर, वन प्रभाग और पुलिस
को मामले की जानकारी दी. आखिरकार रविवार तड़के तेंदुए को पकड़ लिया गया.
8.15AM नीतीश कुमार का बिहार बंद आज
बिहार
के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को स्पेशल स्टेटस का दर्जा देने की
मांग करते हुए रविवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. बंद समर्थकों ने
सुबह से ही सड़कें और ट्रेनें रोकने का काम शुरू कर दिया है.
8.00AM दिल्ली में लौटी सर्दी और कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को एक बार फिर सर्दी लौट आई और सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा.
12:14AM मध्य प्रदेश: बर्बाद हुई फसलों के लिए 2000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज
मध्य
प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 49 जिलों में ओलावृष्टि के कारण
बर्बाद हुई फसलों के लिए 2000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान
किया.
12:02 AM चीन: बीजिंग में रेलवे स्टेशन पर हमला, 27 लोगों की मौत
चीन:
बीजिंग में रेलवे स्टेशन पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला
किया. हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 109 लोग घायल बताए जा रहे
हैं.