ब्रिटेन के एक अस्पताल में मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है. अपने इस ऑपरेशन से पहले पाक पीएम शरीफ ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को फोन किया.
फोन पर पीएम मोदी ने शरीफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. ने शनिवार को नवाज की सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दी थीं और जल्द शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की थी.
My best wishes to PM Nawaz Sharif Sahab for his open heart surgery on Tuesday. And for his speedy recovery & good health.
— Narendra Modi (@narendramodi)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी को नवाज शरीफ ने अपनी सर्जरी से पहले फोन किया. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
PM receives phone call from PM Nawaz Sharif just before Pak PM is wheeled in for surgery. Wishes him a speedy recovery.
— Vikas Swarup (@MEAIndia)
बेटी ने दी थी जानकारी
शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी की जानकारी उनकी बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट करके दी थी. उन्होंने कहा था कि मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी होगी. दुआओं के साथ दवाएं अधिक असरदार होती हैं. लाखों लोग उनके लिए दुआ मांगेंगे. इंशा अल्लाह वह ठीक हो जाएंगे.