केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की एक कार शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसे में मंत्री को कोई चोट नहीं आई है. वह वृंदावन से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत कर दिल्ली लौट रही थीं.
देर रात स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी. स्मृति ने कहा कि उनकी गाड़ी भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुई. साथ ही एक पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि उन्होंने सड़क पर घायलों की भी मदद करने की कोशिश की ताकि उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया जा सके.
For all enquiring re my accident- I'm fine. Thank you for the concern and wishes.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
There was a pile up of vehicles due to an accident on the expressway. Unfortunately the police vehicle before mine & my car also crashed.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
Tried to help the injured who were lying on the road for quiet sometime and ensured they reach a hospital. Pray for their safety.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
Good Samaritan Manoj Chopra and his wife also helped injured citizens. God bless them for their empathy and kindness.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
एसपी (ग्रामीण) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि के काफिले की गाड़ी ने एक अन्य गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी है. जबकि यह पूरा हादसा उस समय हुआ जब एक महिला द्वारा चलाई जा रही गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी. इसके बाद एक अन्य गाड़ी भी पहली गाड़ी से टकरा गई और इसी क्रम में स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ी की भी दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई.
भी स-कुशल दिल्ली पहुंच गई हैं.