मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उस शख्स को तलाश रही है, जिसने 1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के समर्थन में हमदर्दी जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी और जो भारतीय नागरिकता छोड़कर का आधिकारिक प्रवक्ता बनना चाहता है.
नवी मुंबई का रहने वाला है
सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट वायरल हो गई. मुंबई पुलिस ने उसकी पोस्ट डिलीट कर दी हैं, लेकिन सभी डिलीट नहीं हुईं. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, नवी मुंबई के रहने वाले इस शख्स का नाम जुबैर अहमद खान है.
पुलिस को चकमा देकर फरार
क्राइम ब्रांच के अधिकारी जुबैर का पीछा करते हुए मंगलवार को बांद्रा पहुंच गए थे. पुलिस उसे गिरफ्तारी करती, इससे पहले ही वो चकमा देकर वहां से भाग गया. पुलिस को उसकी विवादित पोस्ट के बारे में कुछ दिन पहले पता चला था. उसने आईएस नेता को सोशल मीडिया पर संदेश लिखकर आईएस का आधिकारिक प्रवक्ता बनने की इच्छा जताई थी.
इराक और पाकिस्तान एंबेसी जाएगा
इससे पहले भी वो कई पोस्ट लिख चुका था. 30 जुर्ला को उसने याकूब मेमन को शहीद लिखा था. 1 अगस्त को उसने लिखा कि वह राजधानी एक्सप्रेस से 4 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगा और इराक एंबेसी जाकर आईएस का प्रवक्ता बनने की अपनी इच्छा जताएगा. उसने यह भी लिखा था कि वह वीजा के लिए जल्द ही पाकिस्तान एंबेसी भी जाएगा.