scorecardresearch
 
MP: पिता के शव को बल्लियों से बांधकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचा बेटा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे को उसके पिता के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला. इस वजह से बेटे को शव को बांस की बल्लियों के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ा.

Advertisement
X
पोस्टमार्टम के बाद भी अस्पताल से नहीं मिला वाहन

बांस की बल्लियों पर बांधकर ले गया शव
मामला सीधी जिले के पोड़ी गांव का है, जहां लल्लू बंसल के पिता सियांबर बंसल की मौत हो गई. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद मर्ग कायम किया और परिवार वालों से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में ले जाने को कहा. लेकिन अस्पताल ले जाने के लिए जब कोई शव वाहन नहीं मिला तो बेटे ने पिता के शव को बांस की बल्लियों पर बांधा और शव को उठाकर अस्पताल तक ले गया.

Advertisement

पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं मिला वाहन
पोस्टमार्टम के बाद जब शव को घर वापस लाना था, तब भी अस्पताल से शव वाहन न मिलने के कारण शव को बल्लियों पर ही बांध कर लाना पड़ा. लल्लू जब पिता के शव को लेकर घर से अस्पताल और फिर वापस घर ला रहा था उस दौरान गांव वालों ने मोबाइल पर तस्वीरें ले ली जिसके वायरल होने के बाद अधिकारी अब नया शव वाहन खरीदने की कवायद में जुट गए हैं.

Advertisement
Advertisement