scorecardresearch
 
नक्सल समेत आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर आज PM करेंगें मुख्यमंत्रियों से सीधी बात

आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन यहां बुधवार को आयोजन किया जाएगा. दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे शुरुआती संबोधन करेंगे.

Advertisement
X
Narendra Modi

सम्मेलन में देश में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान पुलिस सुधार, क्षमता निर्माण, आतंक निरोधी एवं खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने, राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र (एनसीटीसी) और इस संबंध में उठाए गए नए कदमों और प्रयासों पर चर्चा की जाएगी.

जिन अन्य मुद्दों पर विचार किया जाना है, उनमें अपराध एवं अपराधियों का पता लगाने वाले तंत्र एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस), वामपंथी उग्रवाद, सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा तथा केंद्र-राज्य संबंधी मुद्दे शामिल हैं. नक्सलवाद पीड़ित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वामपंथी उग्रवाद के मुद्दों पर एक अलग सत्र में चर्चा की जाएगी.

Advertisement
Advertisement