scorecardresearch
 
गूगल ब्वॉय ने ली शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से दीक्षा

गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से दीक्षा ली. कौटिल्य से जब पूछा गया कि शंकराचार्य का मतलब समझते हैं तो उसने कहा कि शंकराचार्य मतलब हिंदू धर्म के हेड. एक हिंदी अखबार के प्रकाशित खबर के मुताबिक हरिद्वार में शंकराचार्य मठ में कौटिल्य को दीक्षा दी गई.

Advertisement
X
कौटिल्य पंडित

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कौटिल्य को अध्यात्म की दीक्षा दी. दीक्षा लेने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ ही रहेगा. कौटिल्य ने कहा कि शंकराचार्य ने दिए मंत्रों के बारे में पापा को भी नहीं बताएगा. कौटिल्य ने बताया कि वह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है और अंतरिक्ष के रहस्यों को जानना चाहता है.

हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला साढ़े 6 साल का कौटिल्य देश-दुनिया में अपनी अद्भुत प्रतिभा का डंका बजा चुका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement