scorecardresearch
 

दुरूपयोग बचाने के लिए कम मात्रा में हो खाद्यान्न वितरण: बसु

महंगाई की वर्तमान दर को दुखदायी बताते हुए वित्त मंत्रालय के शीर्ष सलाहकार ने कहा कि गरीबों को खाद्यान्न का वितरण थोक मात्रा के स्थान पर थोड़ी थोड़ी मात्रा में किया जाए.

Advertisement
X

महंगाई की वर्तमान दर को दुखदायी बताते हुए वित्त मंत्रालय के शीर्ष सलाहकार ने कहा कि गरीबों को खाद्यान्न का वितरण थोक मात्रा के स्थान पर थोड़ी थोड़ी मात्रा में किया जाए.

एक कार्यक्रम में यहां मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने कहा कि बड़ी मात्रा में जारी करने से खाद्यान्न का कुछ लोगों द्वारा दुरूपयोग किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘खाद्यान्न बडी मात्रा के बजाए थोडी-थोडी मात्रा में जारी होना चाहिए ताकि इसकी एकाधिकार न हो.’ उन्होंने कहा कि कम मात्रा में खाद्यान्न का वितरण करने से इन वस्तुओं का दाम भी कम होगा.

Advertisement
Advertisement