scorecardresearch
 
NewsWrap: पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला, 42 जवान शहीद, पढ़े शाम की बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया. वहीं हमले हमले के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा है कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे. पढ़ें, शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
X
पुलवामा में आतंकी हमला

1-

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया.

2-

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में सुरक्षाबल के 42 जवान शहीद हुए हैं. हमले के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा है कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे. उन्होंने कहा कि वह इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं.

Advertisement

3-

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 42 जवान शहीद हो गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. हमले के बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रवक्ता के बीच हमारे न्यूज चैनल ‘आजतक’ पर तीखी बहस हुई.

4-

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 42 जवान शहीद हो गए और 45 घायल हैं जिसमें से 18 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

5-

कश्मीर के पुलवामा में आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए. उरी के बाद ये पहला इतना बड़ा हमला हुआ है, जिसमें एक साथ 42 जवान शहीद हो गए. खुफिया एजेंसियों ने सात दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था कि कश्मीर में सुरक्षाबलों को डिप्लॉयमेंट और उनके आने-जाने के रास्ते पर आतंकी IED से हमला कर सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement