scorecardresearch
 

नोटबंदी से मजदूरों की बढ़ी परेशानी, काम न मिलने से लौट रहे घर

नोटबंदी का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरो पर पड़ा है. काम न मिलने की स्थिति में लौट रहे हैं घर. टेक्नोलॉजी फ्रेंडली न होना भी बना दिक्कत का सबब.

Advertisement
X
नोटबंदी और मजदूर
नोटबंदी और मजदूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद सबसे अधिक परेशान होने वाला तबका मजदूरों का है. जैसा विदित है कि दिल्ली की कई जगहों पर सुबह लेबर जुटते हैं. इन जगहों को लेबर चौक कहा जाता है लेकिन नोटबंदी के बाद यहां से लेबर ले जाने की रफ्तार में कमी आई है. लोगों के पास कैश की कमी हो गई है और टेक्नोलॉजी से वाकिफ न होने की वजह से वे काम से वंचित हो गए हैं. इनके पास तो स्मार्टफोन तक नहीं है.

राजस्थान प्रांत से ताल्लुक रखने वाले मूलचंद विकलांग हैं और पिछले 30 साल से मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं. एक कमरे के घर में 6 लोगों के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं. मूलचंद के चार बच्चे हैं और ही करती है. मूलचंद से बातचीत करने पर वे फफक पड़ते हैं. वे इस बात को भी बताने में अक्षम हैं कि वे किन भयावह स्थितियों में जी रहे हैं.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से ताल्लुक रखने वाले मर्दान सिंह कहते हैं कि वे भी मजदूरी की तलाश में रोज लेबर चौक पहुंचते हैं. उन्हें रोज काम मिलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने अब अपने को गांव भेजने का फैसला लिया है. वे कहते हैं कि नोटबंदी के बाद से उन्हें पर्याप्त काम मिलने में खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement